संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 24 लोगों को पकड़ कर अशांति फैलाने के आरोप में कार्रवाई की। जनपद में अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना बखिरा पुलिस ने 11, मेंहदावल आठ, महुली चार और थाना दुधारा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया।