बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के झुंगिया में एक व्यक्ति को गाली देने और मारपीट के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार पर केस दर्ज किया है। विनोद साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी झुंगिया ने बताया 12 अक्तूबर की रात को 11:30 बजे गांव के ही दुर्गेश ने अन्य कुछ लोगो के साथ मिलकर गाली देने लगे। विरोध जताने पर लाठी-डंडे से मारे-पीटे। शोर मचाने पर बीच-बचाव के लिए आए दीपक, बैठूला, लवकुश, गुलाबी देवी को भी मारे-पीटे। पुलिस इस मामले में दुर्गेश, जितेंद्र, सिकन्दर व राजेश उर्फ ठुन्ने के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद