संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 15 आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ अशांति फैलाने के आरोप में कार्रवाई की। बखिरा और महुली थाना पुलिस ने दो-दो, बेलहरकला चार और धनघटा थाना पुलिस ने सात आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। संवाद