संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 120 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान सभी एसओ व प्रभारी यातायात की संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 120 वाहनों के चालकों से यातायात नियम के उल्लंघन के मामले में 1,57,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद