फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिग्रहण शुरू, 800 वाहन स्वामियों को भेजा गया पत्र

Tue, 02 Apr 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चुनाव व मतदान में 4000 वाहनों का होना है अधिग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 800 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण पत्र भेजा गया। चुनाव व मतदान में कुल चार हजार वाहनों का अधिग्रहण होना है।
लोकसभा चुनाव के लिए सभी श्रेणी के करीब 4000 वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी एआरटीओ कार्यालय ने किया है। चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों व शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगने वाले सुरक्षा कर्मियों को बूथों व मतदान केंद्र पर ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था एआरटीओ के जिम्मे होता है। जिले में 25 मई को मतदान है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सारी तैयारी पूरी करके वाहनों के अधिग्रहण का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व में जिन वाहनों के कागजात सही नहीं थे उनको नोटिस भेजकर कागजात ठीक कराने का आदेश दिया गया था। एआरटीओ कार्यालय में करीब 800 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का पत्र तैयार किया जा चुका है। जिसे डीएम व एसपी के माध्यम से संबंधित थाने के सहयोग से वाहन का अधिग्रहण पत्र वाहन स्वामी को रिसीव कराने की तैयारी कर ली गई है।

चुनाव से वाहन हटाने के लिए अभी से लगा रहे जुगाड़
वाहन को चुनाव ड्यूटी से बचाने के लिए स्वामी अभी से जुगाड़ तलाश रहे हैं। चुनाव के बीच में ही सहालग भी है। पहले से ही जो शादियां तय हो गई हैं, उनके लिए वाहनों की बुकिंग कई वाहन स्वामियों ने पहले से ही कर लिया है। ऐसे में वाहन स्वामी व चालक असमंजस की स्थिति में हैं। चुनाव से एक दिन पूर्व ही संभागीय परिवहन विभाग सभी अधिग्रहित वाहनों को कस्टडी में ले लेगा। जो मतदान समाप्ति व कर्मचारियों को मुख्यालय पर छोड़ने के बाद ही खाली हो पाएगा। ऐसे में वाहन स्वामी सोर्स के हिसाब से वाहनों को चुनाव ड्यूटी से अलग रखने के लिए हर संभव प्रयास व जुगाड़ लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को देखते हुए करीब 4000 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रथम चरण में 800 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण पत्र भेजा जा रहा है। जिससे मतदान के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी के डिमांड के अनुरूप वाहनों को उपलब्ध कराया जा सके।

- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें