फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को रोका

Mon, 11 Mar 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे गांव के पास रविवार शाम लाश लेकर जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने रोक लिया। पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जोगिया कोतवाली लेकर गई। जहां पता चला कि मृतका का नाम पूजा है और उसकी उम्र 35 वर्ष है। उसके पति का नाम विनोद पांडेय निवासी झकझकवा थाना कठेला समय माता है। मृतका के मायके वालों ने मारने पीटने से मौत होने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन कठेला थाना का मामला होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई के लिए वहां भेज दिया। एसओ जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामला कठेला समय माता थाने से जुड़ा था। इसलिए वहां पर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें