संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। न्यायालय में हाजिर नहीं होने वाले वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेंहदावल पुलिस ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। गिरफ्तार अभियुक्त बलराम निवासी धौरापार अब्बल, थाना मेंहदावल है। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।