एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के उपर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
प्रधानाचार्य पर हमला करने का आरोपी भेजा गया जेल
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हुए प्राणघातक हमले के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को टीईटी की परीक्षा रद्द होने के बाद प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह कार से अपने आवास पर जा रहे थे। रास्ते में मधुकंज सिनेमा हाल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारापीटा था और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पीड़ित प्रधानाचार्य ने इस मामले में विनोद कुमार वर्मा निवासी हनुमान गढ़ी गोला बाजार और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के आरोपी विनोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। जबकि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो