संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नकली मसाला बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना महुली सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल व प्लास्टिक के बोरे में 1200 पाउच (सात ग्राम प्रत्येक पाउच) डुप्लीकेट अपमिश्रित ब्रांड मीट मसाला के साथ महुली बाजार से आरोपी अभिषेक मिश्रा निवासी नेवसा थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।