संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल में हुई चोरी के आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।
निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने बताया कि पांच फरवरी को वादी हरिप्रकाश पुत्र रामआसरे निवासी वार्ड 17 कसैला ने चोरी की सूचना दी थी। पीड़ित के अनुसार श्रीमती कालिन्दी राम आसरे बाल माध्यमिक विद्यालय कसैला से अज्ञात ने टीवी व लैपटाॅप आदि चोरी कर लिया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने एक चोरी की एलईडी टीवी व एक सीपीयू के साथ एक आरोपी विशाल चौहान पुत्र महेश चौहान निवासी बरदहिया औद्योगिक नगर वार्ड मोहल्ला बजरंग नगर को सरैया गौरापार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। संवाद