फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल से सिलिंडर चोरी का आरोपी धराया, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह दो व्यक्तियों को चोरी के सिलिंडर के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि थाना क्षेत्र के सेंवाइचपार जूनियर हाई स्कूल से सिलिंडर की चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल सेंवाइचपार के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने तहरीर दी थी। उन्होंने जूनियर हाई स्कूल सेंवाइचपार के किचन की खिड़की काटकर सिलिंडर उठा ले जाने की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि स्कूल से चोरी हुए दोनों सिलिंडर सेंवाइचपार के दो लोगों के पास हैं।
दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों ने सिलिंडर चोरी किए जाने की बात को स्वीकार किया। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि चोरी में शामिल आरोपी घनश्याम व पप्पू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके उनको न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें