फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोटेदार पर घटतौली करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Tue, 24 Sep 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के बढ़या ठाठर गांव का मामला- कार्ड धारक ने डीएम को दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या ठाठर में कोटेदार के खिलाफ कार्ड धारक ने घटतौली समेत कई आरोप लगाकर डीएम से शिकायत दर्ज कराई है। कार्ड धारक ने कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।

कार्ड धारक राहुल पुत्र लालचंद ने डीएम से शिकायत किया कि गांव में स्थित कोटे की दुकान पर कोटेदार अनाज का वजन करने वाली मशीन की जगह वह अपने बाट-माप से राशन का वितरण करता है, जब कार्ड धारक इस पर आपत्ति जताते हैं तो वह बदसलूकी के साथ मारपीट करने पर उतारु हो जाता है। वर्षों से कार्ड धारक दो से ढाई किलो कम राशन पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण कोटेदार का मनोबल बढ़ गया है और वह खुलेआम कार्ड धारकों का शोषण कर रहा है। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक कोटेदार की मनमानी से परेशान हैं। शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र देकर आरोपी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ कोटेदार भोलेनाथ का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। राजनीतिक दुर्भावना से ये आरोपी लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि बढ़या ठाठर के कोटेदार के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें