संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बखिरा थाना क्षेत्र के जिवधरा गांव निवासी सोनू गुप्ता के खिलाफ 29 जून को युवती की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने उनकी पुत्री का शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस संबंध में बखिरा थाने में संबंधित धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। बखिरा पुलिस ने रविवार को आरोपी सोनू गुप्ता को देवकली-जिवधरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद