लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजने और बेटे की पिटाई करने के आरोप में गांव के युवक केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ओबैद चौधरी उनकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। रास्ते में आते-जाते समय छेड़खानी करता है। आरोप है कि 20 अप्रैल की रात 8 बजे उसके लड़के को आरोपी ने साथी मोहम्मद आजम के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद