फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नकली सीमेंट बेचने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Mon, 19 Jan 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खराब सीमेंट होने की वजह से नहीं लगा प्लास्टर-स्रोत पीड़ित - फोटो : घने कोहरे में वाहन की लाइट जलाकर चलते लोग।
विज्ञापन
महुली। महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी जाहिद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बाजार में नकली सीमेंट बेचने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मकान बनवाने के लिए उसने एक दुकान से एक कंपनी का सीमेंट खरीदा था। मकान के निर्माण में लगभग 100 बोरी सीमेंट का उपयोग हुआ है। 30 बोरी सीमेंट छत की ढलाई में प्रयोग हुआ है। आरोप है कि दुकानदार ने उसे खराब किस्म की सीमेंट दे दिया। 15 दिन बाद छत का सांचा खोला गया तो छत से सीमेंट अपने आप छूटने लगा। पीड़ित ने जब दुकानदार को इसके बारे में बताया तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ। दुकानदार ने उसे फटकार कर भगा दिया। पीड़ित ने दुकानदार पर पक्की रसीद न देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें