फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक से हुई लूट के आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के बनियारी नहर के पास रविवार देर रात की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनियारी नहर के पास रविवार की देर रात को दुकान से घर जा रहे युवक के साथ लूट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धमरजा गांव निवासी रमेश चौरसिया ने बताया कि वह अपनी दुकान पायलपार से रात 9:15 बजे के आसपास बाइक से घर जा रहा थे। बनियाबारी गांव के पास नहर पर दो युवक रोक कर ग्राम दुघरा तक जाने को कहे, तो वह अपनी गाड़ी पर बैठा लिए। नहर पुल के पास उनको रोक कर 10,000 रुपये छीन लिए। पुलिस टीम ने सूचना पर घटना में संलिप्त आरोपी सूरज राय पुत्र रामचन्द्र राय व अमित कुमार उर्फ केतन पाण्डेय पुत्र शिव नरायण पाण्डेय निवासीगण ग्राम दुघरा को कटहवा से ग्राम दुघरा जाने वाले मार्ग से लूट के दस हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें