संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसओ बेलहरकला जितेन्द्र कुमार यादव के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वांछित संजय पुत्र स्वामीनाथ निवासी भिटिया को उसके घर ग्राम भिटिया से गिरफ्तार किया। किशोरी के पिता ने 13 अक्तूबर को थाना बेलहरकला में आरोपी के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथियों द्वारा सहयोग करने के संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।