संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ बखिरा श्याम मोहन के अगुवाई में पुलिस टीम ने पाॅक्सो, अपहरण, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट के मामले में वांछित आनन्द कुमार प्रजापति पुत्र राम बहाल प्रजापति निवासी बघुआ डीहवा थाना बखिरा को कोपिया से बघुवा गांव के जाने वाले खडंजा तिराहा से गिरफ्तार किया है।
29 अगस्त को वादी ने थाना बेलहरकला पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग में साक्ष्य संकलन के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई। थाना बखिरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।