संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशाेरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ झिनक पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम धनघटा को तीन अक्टूबर धनघटा चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने थाना धनघटा में पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने और घटना के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। धनघटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया।