नाथनगर तिहारा के पास से दबोचा, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना महुली पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित रवि सिंह पुत्र बेनी सिंह निवासी अलीनगर थाना महुली को नाथनगर तिहारा के पास से गिरफ्तार किया। किशोरी ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया। थाना महुली पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।