संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दीपक चौरसिया पुत्र कृष्णचन्द चौरसिया निवासी औरही थाना मेंहदावल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 31 जनवरी को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में वादिनी ने थाना स्थानीय पर एक फरवरी को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस ने अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद