संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना बखिरा पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अर्जुन पुत्र स्वर्गीय राजेश निवासी इमलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 10 फरवरी को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके संबंध में किशोरी के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया था। थाना बखिरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।