फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती से दुष्कर्म का अरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अपहरण, दुष्कर्म, धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी मोहन यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी खोरसिंहा को शहर के सरैया बाईपास के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने अथवा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामले में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मोहन यादव को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें