चुरेब ओवरब्रिज पास से दबोचा गया
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभिषेक चौधरी पुत्र रामनरेश चौधरी निवासी विशुनपुरवा को चुरेब ओवरब्रिज पास से गिरफ्तार किया।
महिला ने कोतवाली खलीलाबाद में दुष्कर्म और धमकी देने के संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया।