संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद कय्यूम निवासी मोहद्धीनपुर को श्मशान घाट निकट औद्योगिक क्षेत्र के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित ने 28 अक्तूबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद