संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ललित को सहजनवां मोड़ बखिरा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वादी ने पांच दिसंबर को थाना बखिरा पर अभियुक्त उपरोक्त के खिलाफ अपनी नाबालिग नतिनी के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।