संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनका पति उन्हें छोड़कर की चला गया और वापस नहीं आया। इसी बीच लगभग तीन माह पूर्व आरोपी लवकुश निवासी बजरंग नगर जनता मार्ग कसैला रोड उनके संपर्क में आया और उसके मजबूरी का फायदा उठाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। दो जुलाई को लवकुश उसे बजरंग नगर स्थित अपने घर और कई बार दुष्कर्म किया। तीन जुलाई को सुबह लवकुश उससे दो लाख रुपये लाने के लिए कहा और रुपये मिलने पर शादी करने की बात कही। संवाद