फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षिका से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी और विरोध पर शिक्षक की पिटाई करने के आरोपी युवक पर पुलिस ने बुधवार देर शाम केस दर्ज किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि सहायक अध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर में बच्चों के भोजन की छुट्टी के बाद बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं। उसी समय गांव निवासी आरोपी युवक पहुंच गया और सहायक अध्यापिका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी करने लगा। उसी समय शिक्षक शिवप्रताप राय विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने युवक को ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने शिक्षक की पिटाई कर दी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी पर छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें