संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को दुधारा थाना क्षेत्र निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के अनुसार 22 अगस्त को रात में लगभग एक बजे उनके 19 वर्षीय बेटी को आरोपी उदयभान निवासी ग्राम सिसवा पठान थाना दुधारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। बेटी के जान माल का खतरा है, आरोपी का मोबाइल फोन उसी रात से बंद जा रहा है। संवाद