फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

Thu, 22 May 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बस्ती जनपद का आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्जकर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित मां के अनुसार 13 मई को रात में करीब आठ बजे उनकी बेटी उम्र लगभग 18 वर्ष नित्य क्रियाक्रम के लिए बाहर खेत की तरफ गई थी। काफी समय के बाद भी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। अब उनको पता चला है कि ग्राम बस्ती तकियवा परसा थाना पुरानी बस्ती निवासी अभी आर्या ने उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर युवती की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें