संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी के अपहरण व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित युवक को खाजो चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। किशोरी की मां ने 18 जून को थाना धनघटा में आरोपी के खिलाफ पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक पुत्र मूलचंद निवासी भरवल पर्वता को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।