संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
धनघटा पुलिस ने मामले में वांछित बजरंगी पुत्र राजाराम निवासी पिपरी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को शाहपट्टी बनकटा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पिता ने 15 सितंबर को थाना धनघटा पर आरोपी के खिलाफ पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस ने आरोपी बजरंगी को गिरफ्तार कर कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।