संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद नहीम उर्फ कल्लू पुत्र बाबू अली निवासी मुरादपुर थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वादिनी ने 13 अगस्त को थाना धनघटा पर अपनी नाबालिग पुत्री के घर से लापता हाेने का प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धाराओं की बढ़ोतरी की। इसके साथ ही महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। संवाद