संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित राकेश मौर्या पुत्र रामप्यारे मौर्या निवासी ऊंचागांव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राकेश किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म किया। जिसके संबंध में वादी ने थाने में अभियोग पंजीकृत कराया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। संवाद