संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले से संबंधित आरोपी अबरार अहमद पुत्र स्व. रफीकउल्लाह निवासी चूड़ी फरोश कस्बा मगहर वार्ड नंबर पांच को मगहर के विद्यालय के सामने से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। संवाद