संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामकृपाल सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने आरोपी चन्द्रशेखर चौधरी पुत्र राममिलन निवासी सियांव नानकार थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर को ब्लाॅक मेंहदावल के पास सोरनबरसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। संवाद