संतकबीरनगर। एसपी को शिकायत पत्र देकर महिला ने दो लोगों पर 1.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों पर धोखाघड़ी का केस दर्ज किया है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीड़िता कैलाशी देवी निवासी अलगटपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह पिता की इकलोती संतान हैं। उनका मायका कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सूगापंखी गांव में है। वर्ष 2008 में उनके पिता झिनकान ने गांव के रहने वाले परमात्मा व दिनेश को एक लाख 75 हजार रुपये नकद दामाद अयोध्या प्रसाद के सामने दिया था। उस समय उन लोगों ने शादी के बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। बार-बार रुपये मांगने के बाद भी वापस नहीं कर रहे हैं। इसी बीच पिता की मौत हो गई।
पिता के ब्रह्मभोज के लिए बेटा गोविंद प्रजापति जब रुपये मांगने गया तो आरोपियों ने जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद