संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरौली गांव में पिलर व चहारदीवारी गिराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। राजाराम त्रिपाठी निवासी ग्राम तिलौरा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह ग्राम सरौली खलीलाबाद में पत्नी इंद्रावती देवी के नाम से 2015 में त्रिभुवन से जमीन खरीदी थी। उन्होंने अपने हिस्से में वर्ष 2018 में बाउंड्री करा दी। 16 सितंबर 2025 को राजमन व अन्य लोगों ने पिलर व चहारदीवारी गिरा दी। वह अपनी जमीन में मिट्टी गिराने गए तो राजमन व अन्य लोगों ने मिट्टी गिराने से रोक दिया। गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए उनको एससीएसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पिलर व चहारदीवारी आदि टूटने से 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद