संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गोवध व पशुक्रूरता के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बखिरा पुलिस ने थानापर पंजीकृत गोवध एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त समीर अहमद पुत्र मनीर उर्फ मुनीर अहमद निवासी भुलिया अगरवा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को खलीलाबाद बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। संवाद