फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को भगाने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में शिकायत मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती की मां ने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को भोर में उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद सगे-संबंधी और रिश्तेदार के यहां तलाश व खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि गांव का ही आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया, जिसमें गांव के ही दो अन्य का हाथ है। बेटी की शादी नवंबर माह में होनी तय है। पुलिस मामले में केस दर्जकर युवती की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें