धनघटा। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर के मोहरैय पुरवा निवासी दंपती को हिस्सेदारी के विवाद में कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
क्षेत्र के काली जगदीशपुर के मोहरैया पुरवा निवासी शेषनाथ का आरोप है कि उनके भतीजे अपनी पत्नी व बेटे की हिस्सेदारी की बात को लेकर अपशब्द कहे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें और पत्नी इसरावती को डंडे से पीट दिया।
उनका सिर फूट गया और पत्नी को भी चोटें आईं। आरोप है कि लोग घर से खदेड़ने की धमकी भी दे रहे हैं। एसओ ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।