संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास, छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अनुज कुमार पुत्र राम प्रताप गौतम निवासी आजमपुर को बड़गो तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी अनुज ने वादी की नाबालिग नेत्रहीन पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके संबंध में वादी ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।