- 21 अप्रैल को मोहम्मदपुर कठार निजी कार्यक्रम में हुआ था विवाद, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने मत्स्य मंत्री डॉक्टर संजय निषाद पर हुए हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 21 अप्रैल को मगहर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में निजी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने पीएसओ की तहरीर पर केस दर्ज किया था।
कैबिनेट मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि 21/22 अप्रैल की रात को एक शादी समारोह में शिरकत के दौरान जानलेवा हमला करने के संबंध में सूचना दी थी। जिसके आधार पर केस पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने उक्त प्रकरण से आरोपी सुभाष यादव पुत्र रामकेवल यादव, गजेन्द्र यादव पुत्र रामानन्द यादव, सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. लालमन यादव, दुर्ग विजय यादव पुत्र जगदीश यादव निवासीगण मोहम्मदपुर कठार को 22 अप्रैल को और राधेश्याम यादव पुत्र रामनयन निवासी मोहम्मदपुर कठार को 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इसी मामले में फरार आरोपी जयप्रकाश यादव उर्फ कवि निवासी मोहम्मदपुर कठार को मंगलवार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश जेल भेज दिया।