संतकबीरनगर। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में धनघटा पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 14 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को तुलसी चौहान निवासी हैसर (सोनाड़ी), थाना धनघटा बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी तुलसी चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद