फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मलोरना निवासी विकास उर्फ विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के मालगोदाम के पास से आरोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें