संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने इकटोहहवा पुल के पास से युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 1200 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान हलीम निवासी बुढ़ाननगर (मदाईन) दुधारा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद