संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण के मामले में मेंहदावल पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मेंहदावल थाना क्षेत्र की युवती ने 19 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रौना गांव निवासी नीरज ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी नीरज निवासी रौना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। संवाद