संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी देवीशरन शर्मा निवासी चिउटाडाड थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने 16 अक्तूबर को थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया। संवाद