संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह से नाराज आरोपियों पर मारपीट और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में पीडि़ता की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने शिकायत पत्र में बताया कि उसने अपने ही गांव में प्रेम विवाह किया है। इसकी वजह से गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। विपक्षी अफरोज पुत्र गरीबुल्लाह, सलमान पुत्र हकीम दोनों उस पर बहुत दिनों से बुरी नजर रखते हैं। आरोपी शराब के नशे में गाली और अश्लील हरकत करते हैं। इसकी शिकायत जब उसने अपने घर परिवार वालों से की, तो ससुराल के लोगों ने उसके घर पर जाकर शिकायत की।
इससे गुस्सा होकर 14 मई की देर शाम को दोनों लोग तथा ताहिर और निजामुद्दीन उसको ईंट से मारने लगे। किसी तरह वह से भागकर घर में घुस गई। इसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर किसी तरह से उसकी जान बच पाई।
कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामले में उक्त के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।