- धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव का मामला
- विवाहिता ने दो सगे भाइयों पर लगाया आरोप
- एसपी से की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो सगे भाइयों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच जुट गई।
एसपी को दिए शिकायत में महिला का आरोप है कि एक सितंबर दोपहर दो बजे वह घर पर अकेली थी। कुछ लोग उसके कमरे में जबरदस्ती घुस गए और अकेला पाकर छेड़खानी करने लगे। जबरिया उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मारपीट कर पति को तलाक देने का दबाव बनाने लगे। आरोपी घर के अंदर रखे संदूक से जेवरात और मोबाइल फोन भी जबरिया उठा ले गए। उसके पास अलग-अलग नंबरों से फोन करके पांच लाख रुपये की मांग रहे हैं और जानमाल की धमकी दे रहे हैं। सीओ केशवनाथ ने बताया कि हाईकोर्ट आए हुए हैं, वापस आने के बाद घटना की जानकारी लेकर सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।